जम्मू-कश्मीर: राजौरी में वाहन खाई में गिरने से छह लोगों की मौत

Last Updated 02 Apr 2019 11:26:26 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक वाहन के रविवार को एक गहरी खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


फाइल फोटो

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उझान-ढंडकोट के दरहल क्षेत्र में शनिवार रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुई। वाहन सब्जी गांव जा रहा था। चालक एक मोड़ के दौरान वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई।       

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस दल, चिकित्सकों एवं अर्धचिकित्सकों की टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची।           

उन्होंने बताया कि चार लोग मृत मिले जबकि तीन की हालत नाजुक थी। लेकिन दरहल के स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए एक व्यक्ति को जम्मू भेजा गया है। 

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment