बेंगलुरू दक्षिण से उम्मीदवार सूर्या के लिए शाह ने किया रोड शो
Last Updated 03 Apr 2019 06:38:26 AM IST
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के लिए मंगलवार को रोड शो किया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (file photo) |
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार इस सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। उनके निधन के बाद पार्टी ने इस बार तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाया है। पहले माना जा रहा था कि पार्टी इस सीट पर दिवंगत अनंत कुमार की पत्नी को उम्मीदवार बनाएगी।
शाह के रोडशो के दौरान पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता मोदी.मोदी के नारे लगा रहे थे। रोडशो के दौरान विशेष तौर पर सजाया गया रथ करीब एक किलोमीटर तक चला। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
| Tweet |