पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ अफसर शहीद, लड़की की भी मौत, 14 जख्मी

Last Updated 02 Apr 2019 02:07:45 AM IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अफसर शहीद हो गए और एक छह साल की लड़की की भी मौत हो गई। 14 अन्य लोग घायल हुए है। इन घायलों में पांच सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।


पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ अफसर शहीद (सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने कहा कि शाहपुर, केरनी, मनकोट, मेंढर व कृष्णा घाटी क्षेत्रों में गोलाबारी में एक लड़की मौत हो गई व नौ नागरिक घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी सेना द्वारा फायर किए गए एक स्प्लिन्टर से लड़की की मौत हो गई।"

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएसएफ इंस्पेक्टर टी. एलेक्स लालमिनलुन शहीद हो गए।



पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग में नौ नागरिकों व छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। इन सुरक्षा कर्मियों में दो सैनिक व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएसएफ के घायल कर्मियों में लालमिनलुन शामिल थे जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुंछ जिले के कई जगहों पर नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी अब रुक गई है।

प्रशासन ने पाकिस्तान सेना द्वारा सुबह 7.45 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद नियंत्रण रेखा से करीब के सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार, पाकिस्तान के जवानों ने छोटे हथियारों व मोर्टार से गोलीबारी व गोलाबारी की।

अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment