अमृतसर ब्लास्ट का मुख्य हमलावर गिरफ्तार

Last Updated 22 Nov 2018 06:06:14 AM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर स्थित निरंकारी मिशन में पिछले दिनों हुए ब्लास्ट में पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ होने की पुष्टि की है।


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अमृतसर स्थित निरंकारी मिशन में पिछले दिनों हुए ब्लास्ट के आरोपी का चित्र दिखाते हुए।

बुधवार को उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के 72 घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में दो लोग शामिल थे। इनमें से एक 26 साल के विक्रमजीत सिंह को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, उसका नाम अवतार सिंह है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया है। इस हमले में तीन लोगों की जान चली गई थी और 20 लोग जख्मी हो गए थे। 

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इसमें कोई भी सांप्रदायिक ऐंगल नहीं है, यह पूरी तरह से आतंकवाद का मामला है। निरंकारी मिशन को निशाना बनाया गया क्योंकि वहां मौजूद लोग आतंकियों का आसान टारगेट थे। 
अमरिंदर ने बताया कि हमले में मास्टरमाइंड आईएसआई है और उसने कुछ लोगों का इस्तेमाल कर इसे अंजाम दिया। इन लोगों ने पाकिस्तान की हथियार फैक्ट्री में बने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। उन्होंने कई तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति के माहौल को बिगाड़ने के लिए आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का इस्तेमाल कर रहा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment