हिमाचल शीतलहर की चपेट में

Last Updated 05 Nov 2018 06:24:08 AM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर रविवार को भी हिमपात का क्रम जारी रहा, जबकि राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।


काजीगुंड घाटी में भारी हिमपात के कारण रविवार को श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर कतार में खड़े ट्रक।

राज्य में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य में मौसम ने करवट बदली है। राज्य के जनजातीय जिलों लाहौल स्पीति व किन्नौर सहित राज्य के अन्य ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर रविवार को भी हिमपात हुआ।

लाहौल स्पीति का प्रवेश द्वार दो दिन पूर्व वाहनों के लिए बंद हो गया है। लाहौल स्पिति के जिला मुख्यालय केलांग में 3 इंच ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया।

उधर किन्नौर में भी बर्फबारी हुई है। जिला के कल्पा में 21.2 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। इन जिलों में पारा भी शून्य से नीचे चल रहा है।

न्यूनतम तापमान कल्पा में - 0.6 तथा केलांग में -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण इन जिलों में प्रकृतिक झीले जम गई हैं तथा पानी की पाइपें भी जाम हो गई हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment