रोहिंग्या सुरक्षा के लिए जोखिम हैं: रॉय

Last Updated 12 Oct 2017 06:12:52 AM IST

रोहिंग्या को बहुत बुरा और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा कि इन अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के केन्द्र के कदम का विरोध करने वाले राजनीतिज्ञ गंदी राजनीति कर रहे है.


त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय (फाइल फोटो)

अपने बयानों के लिए पूर्व में भी विवादों में रहे रॉय ने दावा किया कि यदि रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में बसने की अनुमति दी गयी तो इससे हिन्दुओं का पलायन हो सकता है.

उन्होंने कहा, भारत रखाइन प्रांत (म्यामां के) के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है, तो फिर हमें इन रोहिंग्या को शरण क्यों देनी चाहिए और यदि भारत ऐसा करता है तो कल को किसी अन्य देश के इस तरह के प्रवासियों को शरण उपलब्ध करानी होगी. 

रॉय ने दावा किया, यदि रोहिंग्या भारत में बसना शुरू कर देंगे तो इसका प्रभाव देश की जनसांख्यिकी पर पड़ेगा और इसके बाद हिन्दुओं का पलायन भी हो सकता है.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment