दिल्ली: छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना
Last Updated 09 Sep 2025 01:34:19 PM IST
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को बादल छाये रहेंगे साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
![]() दिल्ली: छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत था।
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 104 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
| Tweet![]() |