भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

Last Updated 21 Aug 2025 07:50:56 PM IST

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफल मिशन के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा, कक्षा में किये गये महत्वपूर्ण प्रयोगों और भारत के अग्रणी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ पर चर्चा की।


भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बैठक नयी दिल्ली के ‘साउथ ब्लॉक’ में हुई।

सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यात्रा भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी।

रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने उनकी प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा, कक्षा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी ‘गगनयान’ मिशन के साथ आगे की राह पर चर्चा की। उनकी यात्रा भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। राष्ट्र को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।’’

रक्षा मंत्री ने बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

शुक्ला ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान, हाल में ‘एक्सिओम-4’ मिशन का हिस्सा होने के अपने अनुभव और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

शुक्ला ने कहा कि आईएसएस मिशन का अनुभव भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए बहुत उपयोगी होगा और उन्होंने पिछले वर्ष अपने मिशन के दौरान बहुत कुछ सीखा है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment