Weather News : दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के थपेड़ों का करना होगा सामना

Last Updated 09 Jun 2024 01:39:45 PM IST

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के थपेड़ों का करना होगा सामना

आज मौसम विभाग ने 45 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने की आशंका जताई है।

शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो समान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

रविवार को तापमान 43 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की आशंका है। कल भी 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाओं के साथ लू भी चलेगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली का नरेला इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा।

यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नजफगढ़ का 43.4, पीतमपुरा 43.1, पूसा 43.1, जाफरपुर 41.8, पालम 42, लोधी रोड 42 और रिज का 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पीतमपुरा इलाके का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में सोमवार, मंगलवार और बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment