Excise policy case: Kejriwal की जमानत अवधि समाप्त, आज फिर जाएंगे जेल

Last Updated 02 Jun 2024 07:55:48 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 21 दिन की रिहाई के बाद आबकारी नीति मामले (Excise policy case) में आज फिर तिहाड़ जेल में वापस जाएंगे।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

शहर की एक अदालत ने चिकित्सा के आधार पर अंतरिम जमानत के अनुरोध वाली उनकी याचिका पर शनिवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने से एक दिन पहले केजरीवाल ने शनिवार को सुबह अपने आवास पर आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लिया।

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर केजरीवाल को 10 मई को जेल से रिहा किया गया था।

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वह रविवार को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए दोपहर करीब तीन बजे रवाना होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में अंतरिम जमानत की मांग करने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शनिवार को अपना फैसला 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment