Delhi Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आज हल्की बारिश और तूफान का अनुमान, पारा 44 के आसपास रहेगा
Last Updated 31 May 2024 11:19:28 AM IST
पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने और आंधी आने का अनुमान है।
![]() |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 38 फीसदी दर्ज की गई| विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, आज आंधी, धूल भरी आंधी और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
| Tweet![]() |