Delhi Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली में पहली बार कांग्रेस को वोट नहीं दे पाया गांधी परिवार

Last Updated 26 May 2024 07:51:37 AM IST

Delhi Lok Sabha Election 2024: सियासत का खेल ही कुछ ऐसा है। सियासी मजबूरियां जो न करा दें। पहली बार ऐसा हुआ कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी कांग्रेस को वोट नहीं दे पाए। यहां तक कि पहली बार मतदान करने पहुंचे प्रियंका गांधी के पुत्र रेहान राजीव बाड्रा व पुत्री मिराया वाड्रा हाथ के पंजे पर बटन दबाने से वंचित रहे।


नई दिल्ली : राहुल गांधी, रेहान वाड्रा, मिराया वाड्रा एवं प्रियंका गांधी वाड्रा निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर।

Delhi Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के तहत नई दिल्ली लोकसभा सीट ‘आप’ के खाते में है। ऐसे में गांधी परिवार आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती को वोट देने के लिए मजबूर हुए।

Delhi Lok Sabha Election 2024: गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस के वोट बैंक पर झाडू फेरने वाली आप व कांग्रेस दिल्ली लोकसभा चुनाव में  इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Delhi Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), उनके पुत्र रेहान राजीव वाड्रा और पुत्री मिराया वाड्रा ने पहली बार मतदान किया। इस बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं है, क्योंकि यहां कांग्रेस की सहयोगी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi Lok Sabha Election 2024: ‘इंडिया‘ गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सोमनाथ भारती का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज से है।

Delhi Lok Sabha Election 2024: दूसरी तरफ कांग्रेस को कठघरे में खड़े करने वाले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी सिविल लाइंस में चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को वोट दिया। यहां से भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल चुनाव मैदान में हैं।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment