Delhi-NCR Weather Update : Delhi-NCR में भीषण गर्मी, रविवार तक रेड अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली व एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
![]() दिल्ली व एनसीआर में भीषण गर्मी |
हां! बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके अगले दिन से अधिकतम सामान्य तापमान में बढोतरी शुरू होगी और शुक्रवार को 45, शनिवार को 46 और रविवार को भी 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई है।
अगले हफ्ते सोमवार को भी पारा 46 के पार ही रहने वाला है, लेकिन उसके लिए अभी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम तापमान भी बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। इस दौरान गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहेगा।
गर्म हवाओं की रफ्तार 25-35 किलोमीटर के बीच चलने वाली है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम सामान्य तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आज यहां का औसत न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आज दिल्ली का सबसे गर्म इलाका जाफरपुर रहा जहां का अधिकतम तापमान 43.5 रिकार्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान के मामले में पीतमपुरा का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सबसे ज्यादा रहा।
| Tweet![]() |