AAP Protest : सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP करेगी पीएम आवास का घेराव

Last Updated 26 Mar 2024 08:17:28 AM IST

नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आप ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज पीएम आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।


सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 10 बजे पीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया गया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो द्वार बंद किए।

बता दें कि आप कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है।

आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर देश में तानाशाही शासन चलाने का आरोप लगा रही है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि केन्द्र सरकार विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मौजूदा सरकार विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है।

आप ने जोर देकर कहा कि इस देश के अंदर विपक्ष की सबसे मजबूत और बुलंद आवाज अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल इस समय नरेंद्र मोदी के आंखों में सबसे ज्यादा खल रहे हैं।

कारण यह है कि केजरीवाल बुनियादी चीजों पर सवाल करते हैं और बुनियादी चीजों पर राजनीति करते हैं।

आप का कहना है कि बीजेपी ईडी और सीबीआई के दम पर चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब है कि ईडी ने नई आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी कर लिये हैंऔर ट्रेफिक के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment