दिल्ली के मुखर्जी नगर में शख्स ने लड़की को चाकू मारा, वीडियो वायरल

Last Updated 24 Mar 2024 11:33:38 AM IST

दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर इलाके में एक लड़की को चाकू मारने के आरोप में 22 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा, लड़की को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।


लड़की को चाकू मारा

यह घटना 22 मार्च को हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमन नाम के आरोपी को लड़की के पास आते और उसे चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। जब दो लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, तो अमन मौके से भागने से पहले उन पर भी हमला करने का प्रयास करता है।

 

पुलिस के मुताबिक लड़की इसी इलाके की लाइब्रेरी में पढ़ने आती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़की ने एक बार उसका मजाक उड़ाया था, जिससे वह क्रोधित हो गया और उसने सब्जी की गाड़ी से चाकू उठा कर उस पर हमला कर दिया।"

 

संयोग से, हमले में लड़की को कोई गंभीर चोट नहीं आई। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment