JNUSU Election 2024: JNU छात्र संघ चुनाव मे 27 साल बाद दलित प्रेजिडेंट प्रत्याशी मैदान में

Last Updated 18 Mar 2024 11:56:08 AM IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू - JNUSU) चुनाव दो दशक से अधिक 27 साल के बाद कोई दलित प्रत्याशी अध्यक्ष सीट चुनाव मैदान में उतरा है।


JNU Election 2024 : 27 साल बाद दलित प्रेजिडेंट प्रत्याशी मैदान में

इससे पूर्व 1996-97 में बट्टी लाल बैरवा चुनाव मैदान में  उतरे थे। लेफ्ट यूनिटी पैनल में आइसा की ओर से दलित छात्र प्रत्याशी धनंजय चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव में प्रचार के दौरान लेफ्ट यूनिटी पैनल और एबीवीपी की सीधी टक्कर है। प्रचार के दौरान लेफ्ट यूनिटी पैनल के प्रत्याशी हाथ में ढपली की धुन के साथ प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान लेफ्ट पैनल को जिताओ, एबीवीपी एडमिन गठजोड़ को हराओं की नारेबाजी हो रही है।

रविवार को सभी प्रत्याशियों ने हॉस्टल, मेस और डोरमेट्री में विद्यार्थियों के पास जाकर प्रचार किया। प्रत्याशी सुबह-सुबह हॉस्टल के कमरों में पहुंच गये और विद्यार्थियों से समर्थन जुटाया। लेफ्ट पैनल के प्रत्याशी शिक्षा, रोजगार, फीस वृद्धि, कैम्पस में लोकतंत्र पर हमले आदि को मुद्दा बनाकर चल रहे हैं। साथ एबीवीपी को सीधे टारगेट कर रहे हैं।

आइसा के लीडर प्रसेनजीत कुमार ने बताया कि रविवार को प्रत्याशियों ने मेस से मेस, हॉस्टल, डोरमेट्री में जाकर प्रचार किया है। सोमवार को स्कूल खुलने पर क्लास कैम्पेन और स्कूल कैम्पेन करेंगे। कुमार ने कहा कि एक लंबे समय शिक्षा, रोजगार, फीस वृद्धि संकट के दौर से गुजर रहा है। जेएनयू में हाल के दिनों में लगातार विरोध दर्ज करने पर नोटिस थमा दिया जा रहा है। कैम्पस लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

एबीवीपी के लीडर आदर्श झा ने बताया कि रविवार को स्कूल बंद होने के कारण हॉस्टल से हॉस्टल, ढ़ाबा से ढ़ाबा जैसे गंगा, साबरमती और माही मांडवी लॉन में सुबह आठ बजे कैम्पेन कर रहें हैं। एबीवीपी के प्रत्याशी और उनके समर्थक नारे विन-विन-विन उमेश, दीपिका, अजरुन, गोबिंद, जय जय भारत जय जय हिन्द, उमेश, दीपिका, अर्जुन, गोबिंद सरीखे नारेबाजी कर रहे हैं। हर छात्र से कमरे से कमरे मिल रहें हैं।

जेएनयू में कुल 18 हॉस्टल हैं। सेंट्रल पैनल और कार्यकर्ता हॉस्टल में जाकर छात्रों से संपर्क कर रहे है। इसके अलावा शाम में 16 मेस में भी प्रचार कर रहें हैं। कल स्कूल ऑफ लैंग्वेज में स्कूल जीबीएम हैं। इसमें स्कूल काउंसलर के उम्मीदवार अपना बात रखेंगे। जेएनयू में 42 काउंसलर का चुनाव हो रहा है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment