दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Last Updated 21 Aug 2023 10:37:42 AM IST
दिल्ली में एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन के शीर्ष अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। अब तक किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
![]() |
दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक सुबह 8.52 बजे निलोठी गांव स्थित फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली है।
उन्होंने कहा, "कुल 10 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है।"
#WATCH दिल्ली: निलोठी गांव की एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है: दिल्ली अग्निशमन सेवा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2023
(वीडियो सोर्स - दिल्ली फायर सर्विस) pic.twitter.com/s9JharORBk
आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
| Tweet![]() |