दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना

Last Updated 14 Aug 2023 12:00:22 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।


(फाइल फोटो)

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और बहुत मामूली बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 108 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment