दिल्ली सेवा बिल समेत सात नए कानून लागू

Last Updated 13 Aug 2023 08:34:54 AM IST

संसद द्वारा इस सप्ताह पारित दिल्ली में सेवाओं के मामले के नियंत्रण से संबंधित विधेयक सहित सात नए कानून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को लागू हो गए।


दिल्ली सेवा बिल समेत सात नए कानून लागू

जो कानून लागू हो गए हैं, उनमें जन विास अधिनियम 2023, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम 2023, डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023, जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 2023 शामिल हैं।

इनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान  अधिनियम 2023, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग अधिनियम 2023 और अपतटीय क्षेत्र खनिज संशोधन अधिनियम, 2023 भी शामिल हैं। इन अधिनियमों से संबंधित गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है।

दिल्ली सेवा बिल में  ग्रुप-ए अधिकारियों की तैनाती एवं तबादले के लिए प्राधिकरण के गठन का प्रावधान हैं।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment