Rahul Gandhi के 'Flying Kiss' पर बोलीं स्मृति ईरानी - Gandhi खानदान के संस्कार में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार

Last Updated 09 Aug 2023 05:49:29 PM IST

सदन के अंदर राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस करने की तीखी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गांधी खानदान के संस्कार में है।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन के अंदर राहुल गांधी ने जो व्यवहार किया, वह इससे पहले सदन में कभी नहीं देखा गया। गांधी खानदान के संस्कार में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार।

उन्होंने कहा कि लोगों के सदन में जहां महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं, वहां महिलाओं के प्रति द्वेष की उनकी यह भावना सामने आ गई।

स्मृति ईरानी ने गांधी खानदान के संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुना था कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोग राह चलते औरतों को इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, यह नहीं पता था कि गांधी खानदान के संस्कार में एक संस्कार महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment