Amit Shah के आवास के बाहर कुकी महिलाओं का प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं

Last Updated 07 Jun 2023 03:01:43 PM IST

मणिपुर के कुकी आदिवासी समुदाय की महिलाओं के एक समूह ने पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।


Amit Shah के आवास के बाहर कुकी महिलाओं का प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में 29 मई से 1 जून तक मणिपुर का दौरा किया था। जानकारी के मुताबिक, महिलाएं अमित शाह के आवास के बाहर सुबह करीब नौ बजे जमा हुईं।

हालांकि, सभी प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस द्वारा जाने का निर्देश दिया गया था, क्योंकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विरोध की सूचना मिलने पर, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए एक टीम भेजी।

पुलिस ने शुरू में प्रदर्शनकारियों से कहा था कि अमित शाह के आवास के बाहर इकट्ठा होना अवैध है। पुलिस ने कहा, सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और जंतर मंतर लाया गया। हमने उन्हें सूचित किया कि अगर वे चाहें तो वहां विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

मणिपुर में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर द्वारा मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में 11 पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद से मणिपुर में जातीय हिंसा हुई। हिंसा में अब तक 320 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment