Sarita Vihar Flyover: सरिता विहार फ्लाईओवर आज से 50 दिनों तक रहेगा बंद, जाम से बचने के लिए देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Last Updated 07 Jun 2023 10:15:15 AM IST

आश्रम विस्तार और चिराग दिल्ली के बाद अब सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत की जाएगी। जिसके इसे आज से बंद कर दिया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग(PWD) द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर के एक लेन को मरम्मत कार्य के चलते अगले 50 दिनों के लिए बंद रहेगा।

बता दें कि यह फ्लाईओवर मथुरा रोड़ का हिस्सा है, जो दक्षिण पूर्व दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद से जोड़ता है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य आज यानि 7 जून से शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार मरम्मत का काम चार चरणों में किया जाएगा, जिसे लगभग 25 दिन का समय लगेगा। इस दौरान फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर तक फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। जबकि तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम तक फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।  ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर बंद होने की सूचना देते हुए कहा कि 7 जून 2023 से मथुरा रोड पर सरिता विहार फ्लाईओवर पर PWD की ओर से रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। लिहाजा 50 दिनों की अवधि के लिए कैरिजवे बंद रहेंगे। कृपया किसी भी असुविधा से बचने के लिए सलाह का पालन करें। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी सात जून से फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू करने जा रहा है।

पुलिस एडवाइजरी ने फ्लाईओवर बंद होने से यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को फॉलो करें और अपना रूट सुनिश्चित करें व वैकल्पिक मार्ग चुनें।


26 जुलाई तक चलेगा काम
तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाली दोनों लेन की मरम्मत होगी। पहला और दूसरा चरण सात जून से एक जुलाई तक तो वहीं, तीसरा और चौथा तरण दो जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

हर चरण में चार लेन के फ्लाईओवर की एक-एक लेन को बंद कर मरम्मत का काम किया जाएगा। वहीं, लोगों को परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी को फॉलो करें।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment