Sakshi murder case : साक्षी के खोपड़ी के हो गए थे टुकड़े-टुकड़े
Last Updated 05 Jun 2023 08:44:03 AM IST
शाहबाद डेयरी क्षेत्र में मोहम्मद साहिल खान की हैवनियत का 28 मई को शिकार हुई ने साक्षी की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।
![]() Sakshi murder case : साक्षी के खोपड़ी के हो गए थे टुकड़े-टुकड़े |
एक सूत्र ने रविवार को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि पत्थर से छह बार हमला किए जाने से उसकी खोपड़ी पूरी तरह टूट गई थी।
चाकू से 34 बार वार किए जाने के कारण उसकी आंतें भी शरीर से बाहर आ गई थीं। सूत्रों के अनुसार साक्षी के शरीर में 16 गहरे घाव थे, अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने दावा किया, उसके महत्वपूर्ण अंगों पर 11 घाव पाए गए थे। छुरा घोंपने के कारण उसका बायां फेफड़ा पंचर हो गया था और उसकी आंतें शरीर से बाहर निकली हुई थीं। पेट के नीचे गहरा घाव था।
| Tweet![]() |