दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या

Last Updated 15 Apr 2023 07:19:09 AM IST

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में नंबर-3 मकोका के तहत बंद गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया (Prince Tewatia) की शुक्रवार शाम गैंगवार (Gang War) में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात में तीन अन्य कैदी अख्तर,बॉबी और विनय भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


तिहाड़ जेल

जिनका दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (Deen Dayal Upadhyay Hospital) में उपचार चल रहा है। हरि नगर पुलिस मामल दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त की है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि वारदात की सूचना पांच बजकर दस मिनट पर मिली थी। जिसमें बताया गया कि जेल नंबर-तीन के बाहर जब कैदियों की गिनती हो रही थी और कैदी प्रिंस तेवतिया के पीछे अब्दुल रहमान,अख्तर,बॉबी और विनय कैदी खड़े हुए थे। उसी वक्त प्रिंस और अब्दुल रहमान में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी वक्त प्रिंस और रहमान में हाथापाई हो गई थी।

रहमान के साथियों ने प्रिंस की बुरी तरह से पिटाई की। उसी वक्त हैंडमेड चाकू से प्रिंस पर कई वार किये। प्रिंस ने भी चाकू छीनकर सभी पर हमला किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मिंयों ने दोनों गुटों के कैदियों को अलग किया।

बता दें कि अक्टूबर 2021 में क्रॉइम ब्रांच ने गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया को गिरफ्तार किया था। उसने कुछ साल पहले ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा से हाथ मिलाया था, लेकिन उसको रोहित चौधरी से दुश्मनी चल रही थी। रोहित भी उसी की जेल में बंद है।

 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment