BJP का केजरीवाल सरकार पर निशाना, पोस्टर जारी किया, लिखा- आप के भ्रष्ट चोर, मचाए शोर
बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और एक नया पोस्टर जारी किया
![]() BJP का केजरीवाल सरकार पर निशाना |
बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधाऔर एक नया पोस्टर जारी किया। BJP की दिल्ली इकाई ने AAP पर हमला करते हुए पोस्टर में लिखा कि आप के भ्रष्ट चोर, मचाए शोर। दिल्ली BJP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार को एक पोस्टर जारी किया जिसमें AAP के चीफ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह नजर आ रहे हैं।
BJP ने पोस्टर के जरिए भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था। ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ एक कप्शन भी डाला गया जिसमें लिखा कि AAP के भ्रष्ट चोर शोर मचा रहे हैं। आपकों बता दें कि AAP की ओर से 30 मार्च को देश भर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे, अब उसी जवाब में BJP की ओर से ये एक पोस्टर जारी किया गया है।
Tweet![]() |