भोपाल वंदे भारत ने 160 की गति सीमा पार की

Last Updated 03 Apr 2023 07:08:40 AM IST

भोपाल-नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने शनिवार को अपनी शुरुआती यात्रा के दौरान अधिकतम 161 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हासिल की, जबकि इसकी अपेक्षित गति सीमा 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


भोपाल वंदे भारत ने 160 की गति सीमा पार की

अधिकारियों ने बताया कि भोपाल और नई दिल्ली के बीच यात्रा के समय को एक घंटे कम करने वाली ट्रेन ने आगरा और मथुरा में राजा की मंडी के बीच 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छुआ।

आगरा छावनी और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी के एक छोटे से हिस्से को गति सीमा के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment