दिल्ली के शास्त्री पार्क में बड़ा हादसा, मच्छर प्रतिरोधी के कारण आग लगने से परिवार के 6 लोगों की गई जान

Last Updated 31 Mar 2023 12:01:11 PM IST

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मच्छर प्रतिरोधी के कारण आग लग गई। इस हादसे में दम घुटने से एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई है।


(सांकेतिक फोटो)

देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक ही परिवार के 6 लोगों के बेसुध होने की खबर मिली जिसके बाद इनको बाहर निकाला गया तब सभी लोगों की सांसें चल रही थी। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां 6 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोगों की हालत गंभीर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को शास्त्री पार्क थाने में सुबह करीब 9 बजे एक कॉल मिली कि शास्त्री पार्क के मजार वाले रोड पर माछी मार्केट के पास एक घर में आग लग गई है।

खबर मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जलने और दम घुटने से छह लोगों की मौत हुई, जिनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

अधिकारी से मिल रही जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय लड़की सहित दो लोगों का इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जलती हुई मॉस्किटो क्वायल रात के समय गद्दे पर गिर गयी थी, जिसके चलते आग लग गई।

अधिकारी ने कहा, जहरीले धुएं के कारण लोग बेहोश हो गए और बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।

अतिरिक्त DCP  संध्या स्वामी ने बताया, "ग्राउंड फ्लोर पर मच्छर प्रतिरोधी जल रहा था जिससे आग लग गई। जब लोगों को बाहर निकाला गया तो 6 लोगों की सांसें चल रही थी, लेकिन जब अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मृत्यु हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है।"

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment