लंदन में भारतीय उच्चायोग पर विरोध प्रदर्शन के खिलाफ केस दर्ज

Last Updated 24 Mar 2023 03:37:32 PM IST

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। इस दौरान परिसर से तिरंगा नीचे गिराया गया था।


लंदन में भारतीय उच्चायोग पर विरोध प्रदर्शन के खिलाफ केस दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहने के बाद मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

केंद्र ने रविवार को ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त को तलब कर विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के अभाव पर स्पष्टीकरण मांगा।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इस घटना को अपमानजनक और अस्वीकार्य बताया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment