दिल्ली नगर निगम : 22 फरवरी को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव

Last Updated 19 Feb 2023 06:46:02 AM IST

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक बुलाने और महापौर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है।


दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना

राज निवास के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी।

इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए।

एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक बुलाने और महापौर, उप महापौर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को कहा था कि उप राज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर पद के लिए मतदान नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने शनिवार दिन में ट्वीट किया था, एमसीडी के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की जाए।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment