दिल्ली : शादीपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की पीट पीट कर हत्या
सेंट्रल जिला के रंजीत नगर थानांतर्गत शादीपुर इलाके में पीट पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नितेश के रूप में हुई।
![]() दिल्ली : बजरंग दल के कार्यकर्ता की पीट पीट कर हत्या |
घटना बीते मामला 12 अक्टूबर की बताई जा रही है। जब मामूली कहासुनी के बाद कुछ विशेष समुदाय के युवकों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें नितेश बुरी तरह घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान नितेश ने दम तोड़ दिया। नितेश बजरंग दल का कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 20 से 25 थी। मामले में पुलिस ने उफीजा, अदनान और अब्बास के खिलाफ हत्या की धारा में के स दर्ज कर लिया है। वही उधर घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना के बाद से नितेश के पैतृक गांव शादीपुर समेत इसके आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। वही उधर आक्रोश में हजारों लोगों ने रविवार को पटेल नगर चौराहा जाम कर दिया। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है।
नितेश परिवार के साथ शादीपुर गांव में रहते थे। उनके परिवार में मां कमलेश, छोटा भाई पुनीत हैं। उनके पिता विजय कुमार की सात वर्ष पहले निधन हो गया था। बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे नितेश मोहल्ले के ही रहने वाले दोस्त आलोक के साथ मंदिर वाली गली में टहल रहे थे। इस बीच इलाके के ही तीन युवक बाइक पर वहां पहुंचे। तीनों लगातार हार्न बजा रहे थे। नितेश ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गए। इसी बात पर नितेश का लड़कों से झगड़ा होने लगा। हाथापाई के कुछ ही देर बाद पास की मस्जिद से करीब 20-25 लड़के और वहां पहुंचे और उसके बाद सभी ने नितेश, आलोक पर लाठी, डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में नितेश गंभीर रूप से घायल हुए। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में पहले नितेश को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
डीसीपी ेता चौहान ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात नितेश, आलोक और मोंटी की उफीजा, अदनान और अब्बास से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। समुदाय विशेश के युवकों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटना में नितेश और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि उस समय किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराया था, इसलिए रंजीत नगर थाना पुलिस ने डीडी एंट्री के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। घटना के फुटेज से पता चला है कि झगड़े की शुरु आत नितेश और आलोक ने की थी। डीसीपी का कहना है कि नितेश और आलोक दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस को यह भी कहना है कि वारदात में कोई सांप्रदायिक मुद्दा शामिल नहीं है। यह संयोग है कि दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस लगातार इलाके के लोगों से अनुरोध करती रही कि वे इसे सांप्रदायिक रंग न दें।
| Tweet![]() |