दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन में हादसा, मकान ढहने से आठ लोग दबे

Last Updated 16 Sep 2022 03:05:22 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के जंगपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक मकान के ढह जाने से आठ लोग दब गए, जिसमें छह को दमकलकर्मियों ने बचा लिया।


दिल्ली इमारत गिरी

दो अभी भी फंसे हुए हैं। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकलकर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

दमकल अधिकारी ने कहा, "दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे छह लोगों को बचा लिया है। दो लोग अभी भी वहां फंसे हैं। बचाव अभियान जारी है।"

स्थानीय पुलिस ने भी दमकल की मदद के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा है। मकान कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment