दिल्ली के LG के शपथग्रहण समारोह में हर्षवर्धन को नहीं मिली सीट, नाराज होकर कार्यक्रम से वापस लौटे, बोले....
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय सक्सेना के शपथ ग्रहण समारोह में बैठने की व्यवस्था में भ्रम की स्थिति को लेकर वॉकआउट कर दिया।
![]() LG के शपथग्रहण में हर्षवर्धन हो गए नाराज (फाइल फोटो) |
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिस स्थान पर बैठाया जा रहा था वह उससे संतुष्ट नहीं थे। गौरतलब है कि दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो दिन पहले ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किए थे।
उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह से बाहर जाते हुए डॉ हर्षवर्धन ने शिकायत भरे लहजे में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में संसद सदस्य के लिए 1 सीट तक नहीं रखी गई। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को कहा, मैं उपराज्यपाल विनय सक्सेना को इस बारे में लिखूंगा।
अधिकारी उन्हें मनाने के लिए उनके पीछे पीछे गए लेकिन हर्षवर्धन नहीं रुके। वह समारोह स्थल से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए।
जिस समय हर्षवर्धन नाराज होकर कार्यक्रमस्थल निकले उस समय शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था।
नवनियुक्त उपराज्यपाल सक्सेना कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके पास पायलट का लाइसेंस भी हैं
उन्हें मार्च 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर समारोहों के आयोजन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था। उन्हें नवंबर 2020 में, 2021 के लिए पद्म पुरस्कार चयन पैनल के सदस्य के रूप में नामित किया गया था।
| Tweet![]() |