दिल्ली : सीएम ने किया एलजी का स्वागत बोले- करेंगे पूर्ण सहयोग
Last Updated 24 May 2022 12:56:34 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का स्वागत करते हुए कहा कि राजधानी की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ़ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
केजरीवाल ने नए उपराज्यपाल की नियुक्ति पर ट्वीट कर कहा,‘दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का दिल्ली की जनता की तरफ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं।
दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ़ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।’
उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल रहे अनिल बैजल के साथ मिलकर दिल्ली में कई काम किए और कई समस्याओं को ठीक करने की कोशिश की।
| Tweet![]() |