दिल्ली के जनकपुरी, द्वारका, रोहिणी में चला नगर निगम का बुलडोजर

Last Updated 12 May 2022 11:38:16 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका इलाके में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की।


जनकपुरी, द्वारका, रोहिणी में चला बुलडोजर

रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका सेक्टर 3 में आकाश अस्पताल के पीछे एक सड़क पर जेसीबी बुलडोजर से अवैध दुकानों को तोड़ा गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों ने नाले के ऊपर लड़की आदि का प्रयोग कर दुकानें लगाई हुई थी। उन्हें भी हटाया गया हैं।

द्वारका के अलावा, जनकपुरी में भी नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जहां एक दुकान के बाहर लगभग 20 फीट लंबे अवैध शेड को ध्वस्त किया गया।

दिल्ली के रोहिणी में केएन काटजू मार्ग के आसपास के इलाकों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है।

 

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को यहां दिल्ली के रोहिणी में के.एन. काटजू मार्ग के आसपास के इलाकों में बुलडोजर चला। अवैध रूप से बनाए गए सभी अस्थायी और स्थायी ढांचे को गिराने के लिए जेसीबी बुलडोजर लगाए गए हैं।

विध्वंस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से कोई विरोध नहीं देखा गया है।

विध्वंस प्रक्रिया के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में मौके पर मौजूद है।

केएन काटजू मार्ग के फुटपाथ से अस्थाई रूप से बने ढांचों को लोग खुद ही हटाते नजर आए। गौरतलब है कि फुटपाथ यानी सरकारी जमीन पर लोगों ने छोटी-छोटी झोपड़ियां बना रखी थीं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment