दिल्ली-एनसीआर में पारा 41 के पार
दिल्ली व एनसीआर बुधवार को लू जैसे हालात बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तीन इलाकों का अधिकतम तापमान तो 41 डिग्री सेल्सियस तक को पार कर गया, जबकि छह इलाकों का पारा 40 को पार कर गया।
![]() दिल्ली-एनसीआर में पारा 41 के पार |
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी यलो अल्र्ट जारी किया है। इसके साथ ही कल यहां का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। गर्म हवाओं के चलने का सिलसिला भी जारी रहने वाला है।
बुधवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, आज यहां का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को जारी बयान में आशंका जताई है कि बृहस्पतिवार को भी यहां की स्थिति में सुधार की कोई संभावना नही है। शुक्रवार को दिन में तेज गर्म हवाएं (लू) चलने की आशंका है।
दिल्ली के आठ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जबकि नरेला, पीतमपुरा और स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन पर पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की स्थिति पैदा हो गई है।
| Tweet![]() |