पंजाब में शानदार जीत के बाद भगवंत मान पहंचे दिल्ली, अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत के एक दिन बाद, उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।
![]() मान पहंचे दिल्ली, केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद |
मान आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। गुरूवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मान की केजरीवाल से यह पहली मुलाकात है।
‘आप’ नेता राघव चड्ढा भी बैठक में मौजूद थे।
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। pic.twitter.com/i51rudTofT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2022
आप ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। जीत के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं पंजाब की जीत को आम आदमी पार्टी अब यादगार बनाने की तैयारियों में जुट गई है।
राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा था कि वह पंजाब चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देने के लिए केजरीवाल से मिलेंगे।
मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा।
पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा, ‘‘लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।’’
प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार बनाने जारी है। शपथ ग्रहण समारोह भी एक से दो दिन में होने की खबर है। पंजाब में पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे।
| Tweet![]() |