देश की राजधानी दिल्ली में कथित रूप से गैंगरेप की शिकार पीड़िता के बाल काटे, कालिख पोत सड़कों पर घुमाया; 4 गिरफ्तार

Last Updated 27 Jan 2022 12:22:07 PM IST

दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ महिलाएं पीड़िता को बाजार में सबके सामने बाल काट कर उसके चहरे पर कालिख पोत घुमा रही हैं।


प्रतिकात्मक फोटो

दिल्ली महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात भी की है। आयोग के मुताबिक, कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुँह काला करके घुमाया।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर सथिया सुंदरम ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित थाने में यौन शोषण और दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा, "पीड़ित को हर संभव मदद और परामर्श मुहैया कराया जा रहा है। हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। मामले को देखने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।"

वहीं महिला आयोग ने इस घटना में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी की है। साथ ही आयोग ने यह भी मांग की है कि सभी आरोपियों इनमें आदमी -औरतों शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

दिल्ली महिला अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया, 20 वर्षीय लड़की को उसी के घर से उठाकर लेकर गए और तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उस वक्त उस घर में बहुत औरतें खड़ी हुई थीं, जो कि उन लड़कों को और भड़का रही थीं। इस लड़की के सर के बाल काट कर उसको गंजा किया गया, उसके ऊपर चप्पल की माला पहनाई गई। वहीं उसको चहरे को काला किया गया।

युवती के साथ मारपीट कर उसे एक घंटे तक बाजार में घुमाया गया, दिल्ली पुलिस को इस घटना पर नोटिस जारी किया है। इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए और लड़की को सुरक्षा दी जाए।

दरअसल, इस घटना के पीछे पड़ोसियों से कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। वहीं पड़ोस में एक युवक द्वारा खुदकुशी करने के कारण पीड़िता से जोड़ा जा रहा है।

इसके बाद पीड़िता को कथित रूप से अपहरण किया गया और फिर उसके साथ भरी भीड़ में बदसलूकी की गई है, लड़की के बाल काटे गए और चेहरे पर कालिख भी पोती गई।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment