राजधानी दिल्ली में मिला ओमीक्रोन का दूसरा मामला

Last Updated 12 Dec 2021 01:34:40 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन का दूसरा मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार जिम्बाब्वे से आए यात्री की जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट ओमिक्रोन पॉजिटिव आई है।


राजधानी दिल्ली में मिला ओमीक्रोन का दूसरा मामला

मरीज को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। ओमीक्रोन पॉजिटिव मरीज की ट्रेैवल हिस्ट्री में साउथ अफ्रीका भी शामिल है। विदेशों से आए 27 संदिग्ध मरीजों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। सभी संदिग्ध मरीजों की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई जा चुकी है। इनमें से 25 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि दो लोगों के सैंपल में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।
 स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को जानकारी दी गई थी कि राजस्थान में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की चपेट में आए व्यक्ति के संपर्क में आई एक महिला दिल्ली में संक्रमित पाई गई है। उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला बीते बृहस्पतिवार को संक्रमित पाई गई थी। वह कहीं भी विदेश यात्रा पर नहीं गई थी। उनके परिवार के 17 लोग भी क्वारंटीन में हैं।
पहला मरीज तंजानिया से लौटा था : इससे पहले दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में बीते मंगलवार को चार और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भर्ती किया गया। एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए विशेष केंद्र बनाया गया है। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा. सुरेश कुमार ने बताया कि यहां कुल 30 लोग भर्ती हैं। 25 संक्रमित और पांच संदिग्ध मरीज। सभी यात्री भारतीय है। दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला मामला बीते रविवार को सामने आया था जब तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तंजानिया से दिल्ली आया 37 वर्षीय एक पुरु ष ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था।

स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि मरीज का इस समय लोक नायक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में 12 नमूने भेजे गए थे। एक नमूने में ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण मिला है। उन्होंने कहा कि मरीज ने पिछले कुछ दिन में किन स्थानों की यात्रा की है, इसका पता लगाया जा रहा है और उसके संपर्क में आए लोगों से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment