दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही
शनिवार की सुबह को दिल्ली में इस सीजन के सबसे सर्द दिन के तौर पर दर्ज किया गया।
![]() दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही |
इस दिन न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान लोधी रोड इलाके का न्यूनतम तापमान महज 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में रविवार को यहां के तापमान के 24 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई है। सुबह के वक्त धुंध भी छायी रहेगी।
वायु प्रदूषण ‘बेहद खराब श्रेणी ’ में : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। पड़ोस के फरीदाबाद में (266), गाजियाबाद (262), ग्रेटर नोएडा (224), गुड़गांव (288) और नोएडा (254) में भी खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा‘, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 314 दर्ज किया गया था। इससे पहले दिल्ली में मौसम का सबसे कम तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया था,तब तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था।
| Tweet![]() |