दिल्ली विस से LIVE : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने की सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

Last Updated 29 Jul 2021 05:29:58 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में संबोधित करते हुआ कहा कि भारत के महान पर्यावरणविद् स्व. श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली विधानसभा को सबोधित कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

हाल ही में उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया था।

साथ ही स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया था।  

केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा था कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। कहा कि भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment