दिल्ली-NCR में भारी बारिश, जलजमाव से कई जगह लगा जाम
दिल्ली और NCR में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा।
![]() दिल्ली-NCR में भारी बारिश, जलजमाव से कई जगह लगा जाम |
धौला कुआं, मथुरा रोड, मोती बाग, विकास मार्ग, रिंग रोड, रोहतक रोड, संगम विहार, किराड़ी और प्रगति मैदान के पास तथा कई अन्य स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा। आईटीओ, मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे, धौला कुआं अंडरपास, प्रगति मैदान के पास, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईपी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड, रोहतक रोड सहित कई स्थानों पर यातायात काफी धीमा रहा।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव होने की वजह से धौला कुआं पर ट्रैफिक जाम लगा। pic.twitter.com/Nab1BRyUWg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी ने बताया कि जलभराव की शिकायतों से प्राथमिकता से निपटा जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सुबह बारिश तेज थी, इसलिए शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से, 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक देशभर में छा गया था।
हरियाणा: गुरुग्राम में बारिश के बाद रिहायशी इलाके में जलभराव हुआ। बारिश का पानी घरों में भी घुसा। pic.twitter.com/LPOtlKQntk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सफदरजंग वेधशाला में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से अलकनंदा की सड़कों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/uDDsmTGi7p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
मौसम वैज्ञानिक ने सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने और शाम तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
| Tweet![]() |