राजधानी में ऑक्सीजन Rs25.71 प्रति क्यूबिक मीटर

Last Updated 26 May 2021 09:01:59 AM IST

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ऑक्सीजन बिक्री की दर तय कर दी है। यह 25.71 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की दर से मिलेगी। सिलेंडर में ऑक्सीजन इसी दर पर भरी जाएगी।


राजधानी में ऑक्सीजन Rs25.71 प्रति क्यूबिक मीटर

सरकार ने सिलेंडर ढुलाई की दर भी तय कर दी है। इसका उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी प्रकार लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन 15.22 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की दर से मिलेगी।

प्रधान स्वास्थ्य सचिव विक्रम देव दत्त ने ऑक्सीजन की दर को लागू करने के साथ-साथ राजधानी में डीएम व डीसीपी को इस दर को लागू कराने का आदेश दिया है।

इसके पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि राजधानी में ऑक्सीजन सिलेंडर कर दरें या अधिकतम मूल्य तय की जाए, साथ ही सिलेंडर का परिवहन शुल्क भी तय किया जाए। अब सरकार ने ऑक्सीजन की दर के साथ परिवहन शुल्क भी तय कर दिया  है। प्रधान स्वास्थ्य सचिव के आदेशानुसार बी टाइप ऑक्सीजन का परिवहन शुल्क पचास रुपए प्रति सिलेंडर, डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर का परिवहन शुल्क 150 रुपए प्रति सिलेंडर व जंबो सिलेंडर का परिवहन चार्ज 250 रुपए प्रति सिलेंडर तय किया गया है। प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने अपने आदेश में सभी ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लायर व डीलर को चेताया है कि वे निर्धारित दरों का पालन करें। ड्रग कंट्रोलर, डीएम व डीसीपी इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। आदेश का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment