हिंसा समाधान नहीं है, कानून को वापस लो : राहुल गांधी

Last Updated 26 Jan 2021 08:57:40 PM IST

प्रदर्शकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी कानून वापस लो!"

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारी किसान लालकिले तक पहुंच गए हैं और यहां किसान गणतंत्र दिवस परेड कई जगहों पर हिसक हो गया है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में किसान लाल किले पर जमा हो गए हैं और आईटीओ पर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प से गणतंत्र दिवस के दिन यह क्षेत्र वार जोन में तब्दील हो गया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment