शीतलहर से कांपा दिल्ली-एनसीआर

Last Updated 25 Jan 2021 02:46:44 AM IST

दो दिनों की राहत के बाद रविवार को फिर एक बार कड़ाके की ठंड ने राजधानी व एनसीआर के निवासियों को परेशान कर दिया। ठंड ने एक दशक का रिकार्ड भी तोड़ दिया।


रविवार को राजपथ पर छाया घना कोहरा। फोटो : लेखराज

अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस रह गया। 10 वष्रों के दौरान अधिकतम तापमान कभी भी इतना नीचे नही लुढ़का था। न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप शुरू हो जाता है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानमें सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को दिनभर शीतलहर चलने की वजह से लोग घरों में कैद हो कर रह गए। लेकिन कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक चालकों का तो बुरा हाल था। कई जगहों पर लोगों को सर्दी से बचने के लिए लकड़ी जलाकर आग तापते देखा गया।



छाया स्मॉग, प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर
स्मॉग व कोहरे से राजधानी की हवा रविवार को बहुत खराब स्तर पर रही। दिल्ली के कुछ इलाकों का एयर इंडेक्स  गंभीर श्रेणी में भी दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार में सुधार न होने के कारण अगले दो तीन दिन और इसमें सुधार की संभावना नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंतण्रबोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 364 दर्ज किया गया। शनिवार को यह 326 था। इसी तरह नोएडा का 322, गुरु ग्राम का 300, ग्रेटर नोएडा का 388, गाजियाबाद का 390, फरीदाबाद का 353 एयर इंडेंस रहा। शाम को पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 की मात्रा 171 जबकि पीएम 2.5 कणों की मात्रा 292 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। मानकों के अनुसार हवा में पीएम 10 की मात्रा 100 और पीएम 2.5 की मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होनी चाहिए। वहीं एनसीआर के सभी शहरों की हवा भी गुरु ग्राम को छोड़ सभी जगह बहुत खराब श्रेणी में ही दर्ज की गई।

 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment