दिल्ली सरकार कर रही किसानों की मेजबानी, मोदी सरकार न बनाए इसे अहम की लड़ाई : राघव चड्डा

Last Updated 28 Nov 2020 02:33:36 PM IST

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है।


AAP नेता राघव चड्डा

हालांकि पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई है और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने आकर निरंकारी मैदान में हो रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे हुए हैं। आप नेता राघव चड्डा ने कहा कि "मोदी सरकार इसे अहम की लड़ाई न बनाए। केजरीवाल सरकार दिल्ली में किसानों का स्वागत कर रही है।"

निरंकारी मैदान में आम आदमी पार्टी ने सुबह ही अपने बैनर लगवा दिए हैं। इस मसले पर चड्डा ने आईएएनएस से कहा, "अगर कोई व्यक्ति अपने मन से लगा है वह एक अलग विषय है, हम लोग सिर्फ किसानों की मेजबानी कर रहे हैं।"

किसानों के लिए टेंट, शेल्टर, चलते-फिरते टॉइलट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चड्डा ने आईएएनएस से कहा, "हमें मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि निरंकारी मैदान में सभी व्यवस्थाएं बनाए रखनी है। जहां-जहां किसान जाकर धरना करना चाहते हैं उन्हें पूरी आजादी होनी चाहिए। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अपनी अहम की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "किसान जहां जाना चाहे उन्हें अनुमति होनी चाहिए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल किसानों के मेजबान होंगे और किसानों की पूरी मेजबानी करेंगे। पानी हो, रहने की व्यवस्था हो, खाने पीने की व्यवस्था हो सरकार करेगी और हम किसानों का दिल्ली में स्वागत करते हैं।"

निरंकारी मैदान पर किसानों के लिए बेसिक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत सबसे पहले यहां किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने अपने विधायक एवं दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा को बुराड़ी भेजकर व्यवस्था का जायजा लेने भेजा हैं, वहीं बीते कल भी राघव चड्डा निरंकारी मैदान पहुंचे थे।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment