निरंकारी मैदान मे किसानों का सहारा बन रही लंगर सेवा

Last Updated 28 Nov 2020 10:25:39 AM IST

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है। हालांकि, पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है।


दिल्ली के विभिन्न जगहों से लोग लंगर लेकर भी आ रहे हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की कोई कमी न आए।

गुरु की लंगर सेवा सन 1987 से गरीब लोगों को लंगर खिलाते आ रहे परविंदर सिंह एक सेवादार हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "हम लोग गरीबों को लंगर खिलाते हैं और आज हम लोग यहां आए हैं अगर भविष्य में फिर यही जरूरत पड़ी तो हम आएंगे।"

उन्होंने कहा, "500 से हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया हुआ है। दिल्ली में सड़क किनारे जितने भी लोग रहते है हम उन लोगों की सेवा करते हुए आए हैं।"

हालांकि, अधिक्तर किसानों ने अपने खाने का इंतजाम खुद किया हुआ है और मैदान में ही बना भी रहे हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे हैं जिनके पास खाने की व्यवस्था नहीं है। वह सभी लोग लंगर खा रहे हैं।

विभिन्न किसान संगठन इस वक्त बुराड़ी के निरंकारी मैदान में मौजूद है।
 

वार्ता
बुराड़ी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment