दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को एलटीसी के बदले मिलेगी नगदी

Last Updated 23 Oct 2020 02:57:43 AM IST

दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को मेगा त्योहार पैकेज देने की घोषणा की है।


अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार

खपत खर्च को बढ़ावा देने और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने कर्मचारियों को छुट्टी-यात्रा किराए भत्ते (एलटीसी) के बदले विशेष नकद पैकेज की देने का निर्णय किया है। साथ ही सरकार ने अपने कर्मचारियों को विशेष अग्रिम पैकेज देने का भी फैसला किया है।

कोविड-19 के कारण परिवहन और हॉस्पिटिलटी सेक्टर में पैदा हुए व्यवधान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने महसूस किया है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी देश के किसी स्थान पर या अपने घर जाने के लिए छुट्टी-यात्रा भत्ते का लाभ उठाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में सरकार ने उनको एलटीसी के बराबर नगदी देने का फैसला किया। कर्मचारियों को ब्लॉक 2018-21 के दौरान बकाया एलटीसी के लिए यह लाभ दिया जाएगा। सरकार ने फैसला किया है कि जो कर्मचारी बिजनेस क्लास से हवाई यात्रा किराए के हकदार हैं, उन्हें 36 हजार रु पए दिए जाएंगे। इकोनॉमी क्लास से हवाई यात्रा किराए के हकदार कर्मचारी को 20 हजार रु पए मिलेंगे, जबकि रेल यात्रा किराए के हकदार कर्मचारी को 6 हजार रु पए दिए जाएंगे।

दूसरी तरफ त्योहारों से संबंधित खर्च और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने विशेष अग्रिम पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत दिल्ली सरकार का कोई भी कर्मचारी 31 मार्च 2021 तक किसी भी त्योहार से पहले 10 हजार रु पए अग्रिम ले सकता है और यह राशि ब्याज मुक्त होगी। इस राशि का भुगतान सरकार की ओर से अग्रिम राशि के तौर पर किया जाएगा। इससे पहले यह प्रावधान सिर्फ  अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए था, लेकिन अब यह राजपत्रित कर्मचारियों पर भी लागू होगा। कर्मचारियों को अग्रिम राशि के लिए प्रीलोडेड रु पे कार्ड दिया जाएगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment