तिहाड़ जेल में कैदी की चाकुओं से गोदकर हत्या
तिहाड़ जेल मे एक विचाराधीन कैदी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान सन्नी उर्फ सकिंदर डोगरा के रूप में हुई।
तिहाड़ जेल में कैदी की चाकुओं से गोदकर हत्या |
जेल में बंद कैदियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन पर इल्जाम भी लगाया।
डोगरा को जून में अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल में लाया गया था। उसने जेल में बिक रहे नशीले पदार्थों की शिकायत प्रशासन से की थी। उसके बाद जेल में नशीला पदार्थ बेचने वाले लोग उससे दुश्मनी रखने लगे थे। 24 सितंबर को दोपहर में सद्दाम, शादाब, शफान और शरीफ नाम के अभियुक्तो ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल सन्नी डोगरा को जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना हरि नगर में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन लेयर की हाई सिक्योरिटी वाली जेल में सरेआम हुई इस हत्या से सब सन्न रह गए और मृतक के परिवार को भी कई घंटों तक अंधेरे में रखा गया। सन्नी पांच बहनो का एकलौता भाई था।
बेटे की हत्या के बाद परिजन सदमे में हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सन्नी की मां ने जेल प्रशासन की मिलीभगत से अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उधर कैदियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित साजिश है।
उन्होंने आरोपियों के जेल में चाकुओ के साथ और सिगरेट पीते हुए फोटो भी वायरल कर दिए। इस मामले में तिहाड़ प्रशासन की ओर से कहा गया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी
| Tweet |