दिल्ली: केजरीवाल ने की डेंगू के खिलाफ 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान की शुरुआत

Last Updated 06 Sep 2020 12:54:17 PM IST

वर्षा के बाद मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम और राजधानी में डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान की शुरुआत की।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

पिछले साल की तरह केजरीवाल ने आज सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान का श्रीगणेश किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली सरकार का प्रयास राजधानी को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए मुक्त कराना है।

उन्होंने राजधानीवासियों से अपील की कि वह खुद तो इस अभियान से जुड़े हीं साथ ही अपने दस और मित्रों और जानकारों को भी जोड़ें।

उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद वर्तमान समय में डेंगू मच्छरों के प्रजनन की संभावना अधिक रहती है। मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने लिए घरों में पानी जमा करके नहीं रखें और आसपास भी ऐसा नहीं होने दें।

इस अभियान को केजरीवाल मंत्रिमंडल के मंत्री, सभी विधायक और अधिकारी प्रत्येक रविवार को अपने घर में चलाएंगे।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment