भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से भारत और शक्तिशाली बने : केजरीवाल

Last Updated 05 Aug 2020 11:21:49 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन अनुष्ठान के लिए देशवासियों को बधाई दी है


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन अनुष्ठान के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि भगवान राम के आशीर्वाद से भूखमरी, अशिक्षा और गरीबी से भारत को मुक्ति मिले और यह एक शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरे।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भूमि पूजन के मौके पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!"


 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment